फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 6 दिसंबर की कार सेवा में लाखों धर्मयोद्धा भाग लेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ की बैठक भागवत मंदिरम में आचार्य बद्रीश की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए मथुरा में 6 दिसंबर को होने वाली कार सेवा को समर्थन देते हुए उसे सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को लाखों धर्मयोद्धा कारसेवा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि सरकार, न्यायालय और मुस्लिम समाज के पास 4 महीने का समय है। यदि इन चार महीनों में कोई शांतिपूर्ण निर्णय नहीं हुआ तो 6 दिसंबर को हिंदू कार सेवा करेंगे। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण एवं महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद ने कहा कि हमने राम जन्मभूमि के लिए 500 वर्ष का इंतजार किया मगर कृष्ण जन्मभूमि के लिए अब और इंतजार नहीं किया जाएगा। 6 दिसंबर को कार सेवा प्रारंभ की जाएगी। संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश एवं स्वामी अतुल कृष्ण दास ने कहा कि 1968 का समझौता हिन्दू समाज के साथ धोखा था। बैठक में हनुमान टेकरी के महंत दशरथ दास, श्रीदास प्रजापति, घनश्याम, महामंडलेश्वर स्वामी सत्यानंद सरस्वती, महंत देवानंद वनमहाराज, ध्रुव शर्मा, आशीष शर्मा, आयुष शुक्ला, परमेश्वर चौबे, तुलसी दास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें