फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज एजेंसी के शोरूम से लाखों की नकदी, डीवीआर व लैपटॉप चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राया(मथुरा)। गांव मल्है के पास मंगलवार रात चोर बजाज एजेंसी के शोरूम से सात लाख रुपए, एक डीवीआर और लैपटॉप चोरी कर ले गए। शोरूम खोलने आए मालिक को सुबह चोरी की जानकारी हुई। मौके पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पड़ताल की। पुलिस ने चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राया में मथुरा रोड पर गांव मल्है के पास अमित सारस्वत निवासी रमचेलिया कारब की बजाज की एजेंसी व शोरूम हैं। मंगलवार रात 8 बजे एजेंसी संचालक शोरूम बंद कर अपने घर चले गए। पीछे के रास्ते से चोर आए और जैक लगा कर शटर को उठाकर अंदर घुस गए। शोरूम के अंदर अलमारियों के लॉक तोड़ कर उसमें रखे सात लाख रुपये, एक डीवीआर और एक लैपटॉप ले गए।
जानकारी मिलते ही सीओ रविकांत पाराशर, प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मिश्र मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी की। थोड़ी देर बाद ही विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम पहुंच गई। मौके से साक्ष्य एकत्रित कर किए। पुलिस कुछ लोगों पर संदेह होने पर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, माल बरामद
राया। पुलिस ने एक युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से विगत दिनों कबाड़े वाले के यहां से चोरी गया सामान बरामद हुआ है। कस्बा प्रभारी चमन शर्मा ने अजय लवानियां निवासी टैंटीगांव थाना सुरीर को रेलवे स्टेशन के निकट से पकड़ लिया। उसके कब्जे से आधार कार्ड, पास बुक, एक गैस सिलिंडर व 840 रुपये बरामद किए हैं। युवक ने आलू कबाडे़ वाले के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
राया में पंचायत की बैठक आज
राया। क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक 28 अक्तूबर को विकास खंड राया के सभागार में दोपहर एक बजे होगी। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी प्रभात रंजन शर्मा ने दी।
सांवलशाह का दो दिवसीय उर्स मेला आज से
राया। हजरतपीर सांवल शाह का दो दिवसीय मेला 28 अक्तूबर से शुरू होगा। कमेटी ने इसकी तैयारियां पूरी कर लीं हैं। रात आठ बजे मोहल्ला पठानपाडे़ से चादर जुलूस प्रारंभ होगा। शेरखान मोहल्ला में स्थित बाबा सांवल शाह की दरगाह पर पहुंचेगा। 28 और 29 अक्तूबर की रात को कव्वाली मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें