फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधाष्टमी पर लाडलीजी मंदिर की बिजली व्यवस्था रही दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राधाष्टमी पर्व पर लाडली जी मंदिर में बिजली व्यवस्था दुुरुस्त रही। अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और बिजली सप्लाई की निगरानी करते रहे। मुख्य अभियंता भी बरसाना क्षेत्र में भ्रमण कर अधीनस्थों से पल-पल की अपडेट लेते रहे।
विज्ञापन



मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि बरसाना क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के इंतजाम किए गए थे। अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। क्षेत्र में कही भी फाॅल्ट होने की शिकायत नहीं मिली। बिजली सप्लाई पूरी तरह सुचारू रही।

एहतियात के तौर पर आपातस्थिति में क्षेत्र में डबल सोर्स से बिजली सप्लाई का इंतजाम किया गया था। इसके साथ ही तीन ट्रॉली और पांच ट्रांसफॉर्मर की भी व्यवस्था की गई थी। 25 प्वाइंटों पर 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। सभी विद्युत खंभों को सात फीट ऊंचाई तक प्लास्टिक से कवर करा दिया गया है। इंसुलेटर भी बदलवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें