फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: निर्माणाधीन सोसायटी में झंडा लगाते समय करंट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। सुनरख मार्ग स्थित हरेकृष्णा ऑर्चिड के समीप निर्माणाधीन इमारत में झंडा लगाने के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों ने मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को सुनरख मार्ग स्थित हरेकृष्णा ऑर्चिड के समीप शराब के ठेके सामने सोसायटी के निर्माणाधीन भवन में मथुरा के डेंपियर नगर, वनखंडी, पुष्पा चौक निवासी 20 वर्षीय संजू सैनी मजदूरी कर रहे थे। भवन के ऊपर वह लोहे के पाइप में लगा झंडा को लगा रहे थे कि तभी भवन के सामने से गुजर रही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोसायटी का निर्माण हो रहा है। वहां कार्य करने वाला मजदूर युवक को झंडा लगाने के दौरान विद्युत करंट से मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें