फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, रात में हुआ हादसा; परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 26 Nov 2024 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के सदर क्षेत्र के दामोदरपुरा में रात को पैदल घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। राहगीरों की सूचना पर परिवार के लोग आ गए। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर थाना क्षेत्र स्थित दामोदरपुर के पास सोमवार की रात पैदल घर जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर  मार दी। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।यहां चिकित्सा ने उनका उपचार शुरू कर दिया। मंगलवार की सुबह घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन




थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया के सोमवार की रात दामोदरपुर निवासी 42 वर्षीय सूरज पैदल अपने घर जा रहे थे । अभी वह दामोदरपुर के पास ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक भागने में सफल रहा। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दे घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सुबह 7:00 बजे के करीब मृतक ने दम तोड़ दिया पुलिस ने सबको पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के पुत्र सौरभ ने सदर थाने में दर्ज कराया है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें