फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं-सैलानियों के लिए खुला कुसुम सरोवर का गेट

विज्ञापन
कुसुम सरोवर के खुले मुख्य द्वारा से आते जाते सैलानी व श्रद्धालु
विज्ञापन
राधाकुंड। गिरिराज परिक्रमा मार्ग स्थित ऐतिहासिक कुसुम सरोवर के बंद गेट को अब दोबारा सैलानियों व श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इस संबंध में 28 अक्तूबर के अंक में हम खुलवाते हैं और पुलिस बंद करा देती है कुसुम सरोवर शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी।
विज्ञापन



दरअसल, कुसुम सरोवर को मध्यप्रदेश के बुंदेला राजा वीर सिंह देव ने 17वीं शताब्दी में बनवाया था। इसके बाद राजा सूरजमल ने जीर्णोद्धार कराकर इसे भव्य सरोवर का स्वरूप प्रदान किया। सरोवर के पश्चिम में राजा सूरजमल के बेटे राजा जवाहर सिंह ने पिता और अपनी तीनों माताओं की याद में चबूतरे पर छतरियों का निर्माण करवाया था।

अक्तूबर 2024 में इसका मुख्य गेट बंद होने की शिकायत कुछ लोगों ने की थी। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। तब क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने सरोवर का सौंदर्यीकरण कराने के बाद डीएम के माध्यम से सरोवर का मुख्य गेट खुलवाने की बात कही थी। एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि कुसुम सरोवर में प्रवेश सुचारू कर दिया गया। अब भीतर प्रवेश पर कोई रोक-टोक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें