फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रोपवे में फंसे 6 श्रद्धालु, एनडीआरएफ की टीम ने बचाया

विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में स्थित राधारानी रोपवे में फंसे लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन करते कर्मचारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। राधारानी मंदिर जाने वाले रोपवे में शुक्रवार को खराबी आने से छह श्रद्धालु ट्राॅली में फंस गए। जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

रोपवे में अचानक खराबी आने पर श्रद्धालुओं को किस प्रकार सुरक्षित उतारा जाए। इसका पूर्वाभ्यास शुक्रवार दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक किया गया। एनडीआरएफ की द्वितीय कमान के अधिकारी राजेंद्र जोशी के नेतृत्व में 47 सदस्यीय टीम, सिविल डिफेंस के एक दर्जन वालंटियर्स ने ट्राली में फंसे श्रद्धालुओं को मॉक ड्रिल (पूर्वाभ्यास ) के माध्यम से रोपवे के कर्मचारियों को सिखाया की कैसे ट्राॅली में फंसे श्रद्धालुओं को तुरंत सहायता प्रदान कर बचाया जा सकता है।
पहले ट्रायल में रोपवे कर्मचारी के सिर्फ दो लोगों को रेस्क्यू कर निकाल सके। इसकी वजह बना रस्सी का फंसना। इसके बाद एनडीआरफ की टीम ने अपनी रस्सी डालकर अन्य लोगों को बचाया गया। श्रद्धालुओं की हालत खराब होने पर डॉक्टर मेघश्याम गौतम की टीम ने अस्वस्थ श्रद्धालुओं को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान एसडीएम नीलम श्रीवास्तव, सीओ आलोक सिंह थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल के साथ ही अग्निशमन दल की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें