फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिक्रमा के साथ वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में गूंजेगी राधे-कृष्ण के भजनों की स्वर लहरी

Fri, 22 Jan 2021 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भगवान श्रीराधाकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले में राधे-कृष्ण के भजनों की स्वर लहरी गूंजेगी। संपूर्ण मेला क्षेत्र में भक्ति के स्वरों को पहुंचाने के लिए ऑडियो साउंड सिस्टम लगाया जा रहा है। यह सिस्टम मेला क्षेत्र के साथ संपूर्ण परिक्रमा मार्ग से भी जुड़ा रहेगा।
विज्ञापन


वृंदावन कुंभ मेला 16 फरवरी से शुरू होना है। इसकी तैयारियां अब तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं। प्रत्येक विभाग प्रयागराज कुंभ के पैटर्न पर काम कर रहा है। इसी प्रक्रिया में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने संपूर्ण मेला क्षेत्र के साथ परिक्रमा मार्ग में ऑडियो साउंड सिस्टम लगाने का आदेश दिया है। यह सिस्टम श्रद्धालुओं को गीत संगीत के माध्यम से भक्तिरस का अहसास कराएगा।
इसके साथ ही यह पुलिस प्रशासन के लिए भी मददगार साबित होगा। इस सिस्टम के माध्यम से कोई भी संदेश मेला क्षेत्र और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं तक एक साथ पहुंचेगा। इसकी जानकारी देते हुए मेला अधिकारी मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप ने बताया कि ऑडियो साउंड सिस्टम लगाने का आदेश दे दिया गया है। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यह सिस्टम बहुपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं में संदेश पहुंचाना होगा आसान
भक्ति गीत के साथ ही किसी भी संदेश को प्रसारित करने के लिए भी यह उपयोगी साबित होगा। यदि पुलिस को कोई सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित संदेश देना होगा तो इसका प्रयोग किया जा सकेगा। मेले में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से भी इसे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें