मथुरा। कोसीकलां से शेरगढ़ मार्ग का एक बार फिर चौड़ा करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसे वित्तीय स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
कोसी-शेरगढ़ रोड पहले महज 3.75 मीटर चौड़ी थी। इसके बाद इसका चौड़ीकरण कर 5.5 मीटर किया था। अब यातायात और आवागमन को देखते हुए सड़क को फिर से चौड़ा करने का निर्णय लिया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने 17.5 किमी सड़क के 7 मीटर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इसके प्रस्ताव को शासन द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके निर्माण कार्य में करीब 44 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी के एई सतेंद्र सिंह ने बताया कि इससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।