फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जलकुंभी से अटी कोसी ड्रेन

विज्ञापन
जलकुम्भी से अटी हुई कोसी ड्रेन। - फोटो : mathura
विज्ञापन
चौमुहा (मथुरा)। कोसी ड्रेन में अटी हुई जलकुंभी की सफाई नहीं हुई है। इससे किसानों को धान की रोपाई व फसलों की सिंचाई करने में परेशानी हो रही है। कोसी ड्रेन पूरी तरह जलकुंभी से अटी हुई है। सिंचाई विभाग के अधिकारी भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

कोसी ड्रेन में जलकुंभी अटने से पानी आगे की तरफ नहीं जा रहा है। जिससे आगे के किसानों के पास भरपूर मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कोसी में जलकुंभी के चलते किसानों को पानी में विषैले जीवों का खतरा बना रहता है। किसान देशराज सिंह ने बताया कि कुछ समय बाद बरसाती मौसम शुरू हो जाएगा। कोसी ड्रेन की सफाई नहीं हुई है। किसान सत्यपाल सिंह ने बताया कि पूरी ड्रेन जलकुंभी अटी हुई है। अकबरपुर, तरौली, शेरगढ़, चौमुहां, सिहाना, जैंत, आझई के किसान इसी रजबहा से फसलों की सिंचाई करते हैं। यही हाल चौमुहां माइनर का है। वह भी पूरी तरह जलकुंभी से अटी हुई है। किसान देवो, नेकराम सिंह, हेमंत शर्मा, संजय सिंह, गोपी सिंह, विजय सिंह आदि ने जिलाधिकारी से ड्रेन की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें