फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाकियू अराजनैतिक ने अघोषित विद्युत कटौती को लेकर किया चक्का जाम

विज्ञापन
मथुरा। विद्युत कटौती को लेकर किसानों के साथ चक्का जाम व धरना प्रदर्शन। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। क्षेत्र में विगत 10-12 दिनों से भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को भाकियू अराजनैतिक के तत्वावधान में बलदेव बिजलीघर पर नारेबाजी कर तालाबंदी कर दी। बाद में मथुरा-सादाबाद रोड पर चक्का जाम किया। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन

बलदेव बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी है। किसानों की बात को सुनने दो घंटे तक कोई विद्युत अधिकारी नहीं आया। आक्रोशित किसानों व भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने मथुरा सादाबाद मार्ग जाम कर दिया, जमकर नारेबाजी हुई। बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई।
धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से जीना हराम है। बाद में नायब तहसीलदार साबिका शर्मा, थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को समझा बुझाकर कुछ देर बाद जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

किसान नेता उदयवीर सरपंच व मुकेश रावत ने कहा कि गांव दघेंटा में तीन दिन से बिजली नहीं है, बुजुर्ग, बच्चे व महिलाएं बीमार हो गए हैं। बिजली विभाग तानाशाही पर है। मोहनपुर फीडर, अरतौनी, हथकोली, किलोनी, पटलौनी, झरोठा व दर्जनों गांवों में अघोषित बिजली कटौती गंभीर समस्या बनी है। इस मौके पर अवधेश रावत, लालसिंह तोमर, सोवरन सिंह, विपिन सिकरवार प्रधान, धर्मेंद्र तोमर, छोटू चौधरी, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र गौतम, अतरसिंह, धनवीर आदि अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें