भाजपा के किसान सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि देश के भाजपा शासित राज्यों में किसान खुशहाल है। यूपी में सपा, बसपा की सरकारों ने किसान की जिंदगी बदहाल बना दी है।
शुक्रवार को हनुमान वाटिका में आयोजित सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तय किया है किसान की आय को दोगुना कराएगी। इसके लिए किसान हित की कई योजनाएं शुरू की गई हैं।
उन्होंने कहा कि यूपी में एक ही परिवार में लूट की कमाई के बंटवारे को लेकर लड़ाई हो रही है। यहां जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अजय पोइया, श्याम सिंह अहेरिया, देवेन्द्र शर्मा, मधु शर्मा, संजय शर्मा, प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।