बलदेव (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा कानूनों को वापस लेने की मांग की।
आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश के मुख्य महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने बताया एक दर्जन वाहनों से कार्यकर्ता चिल्ला बॉर्डर पर गए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआं ने कहा कि अब किसान 26 जनवरी को चिल्ला बॉर्डर पर ही परेड करेंगे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के सामने बीन बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंचने वालों में रमेश सिकरवार, श्यामपाल सिंह, जगदीश रावत, पुरुषोत्तम शर्मा, कुंत भोज, शकुंतला माहौर, गुजिया बेगम, शकुंतला देवी, सावित्री प्रजापति, सोमवती, चंद्रवती, यशपाल सैनी, नत्थू गोला, रामप्रकाश पुजारी, सोमवीर रावत, मुकेश रावत, अजीत सैनी, जमील खान, मनोज, पूरन, देवी सिंह, कृष्ण नंबरदार, भगवान जाखड़, विजेंद्र जाखड़, चेतराम सिंह, सुरेंद्र प्रधान, आशू चौधरी, रामफल सूबेदार, सोनवीर, एसके चौधरी आदि उपस्थित थे।