फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी, 28 हजार वसूला जुर्माना

विज्ञापन
नगर निगम के द्वारा पकड़ी गई प्रतिबंधित पॉलिथीन - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम ने महोली रोड एवं पुराने एआरटीओ क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन अभियान चलाकर 100 किग्रा. पॉलिथीन जब्त की गई।
विज्ञापन

अभियान में क्षेत्रीय दुकानदार वरुण, मुकेश, दाऊजी मिष्ठान भंडार, अग्रवाल मिष्ठान भंडार, कुंतल मिष्ठान भंडार, संतोष, विजय व श्याम से प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन का प्रयोग करने पर 27 हजार का जुर्माना वसूला गया। गंदगी करने पर एक हजार और कूड़ा जलाने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस मौके पर नगर निगम के खाद्य व स्वच्छता निरीक्षक विपिन कुमार, मुकेश शर्मा, प्रवर्तन दल के सूबेदार राजेश सिंह, नायब सूबेदार राजेश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें