फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू भानु ने किसानों के समर्थन में चिल्ला बॉर्डर पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी चिल्ला बॉर्डर पर धरना-प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तीनों कृषि कानूनों के विरोध में चिल्ला बॉर्डर पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश के मुख्य महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने बताया एक दर्जन वाहनों से कार्यकर्ता चिल्ला बॉर्डर पर गए हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआं ने कहा कि अब किसान 26 जनवरी को चिल्ला बॉर्डर पर ही परेड करेंगे। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर के सामने बीन बजाकर विरोध-प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंचने वालों में रमेश सिकरवार, श्यामपाल सिंह, जगदीश रावत, पुरुषोत्तम शर्मा, कुंत भोज, शकुंतला माहौर, गुजिया बेगम, शकुंतला देवी, सावित्री प्रजापति, सोमवती, चंद्रवती, यशपाल सैनी, नत्थू गोला, रामप्रकाश पुजारी, सोमवीर रावत, मुकेश रावत, अजीत सैनी, जमील खान, मनोज, पूरन, देवी सिंह, कृष्ण नंबरदार, भगवान जाखड़, विजेंद्र जाखड़, चेतराम सिंह, सुरेंद्र प्रधान, आशू चौधरी, रामफल सूबेदार, सोनवीर, एसके चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें