फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन के ढकेल-खोमचे वालों को मिलेगी पहचान

विज्ञापन
मथुरा। स्ट्रीट वेंडरिंग जोन तैयार करने के लिए निगम द्वारा आयोजित बैठक में नगर आयुक्त रविंद्र कु? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। अब निगम के ढकेल खोमचे वालों की अलग से पहचान होगी। उनके लिए मथुरा-वृंदावन में चार सुपर वेंडिंग जोन तैयार किए जाएंगे, जिसमें न केवल उनके लिए पानी, सफाई आदि की सुविधा दी जाएगी बल्कि उन्हें पहचान के लिए पहचान पत्र भी दिए जाएंगे। प्रशासन ने इसकी योजना तैयार कर ली है। सोमवार को इस योजना को नगर आयुक्त के निर्देशन में अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

महानगर बनने के बाद से सड़क किनारे फुटपाथ आदि पर ढकेल खोमचा लगाने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनको ढकेल लगाने के लिए कोई स्थान नहीं है। उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए तथा महानगर को सुंदर बनाने के लिए वेंडिंग जोन बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए डूडा द्वारा निगम क्षेत्र के वेंडरों का चिन्हीकरण किया गया।
अब उनके लिए मथुरा-वृंदावन में चार स्थानों पर सुपर वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। यह सुपर वेंडिंग जोन बिरला मंदिर, प्रेम मंदिर, रंग जी मंदिर, मां वैष्णो देवी मंदिर पर बनाए जाएंगे। इन वेंडिंग जोन को विकसित करने के लिए खाद्य विभाग, पर्यटन सहित डूडा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। वृंदावन का वेंडिंग जोन की देश में अलग पहचान बन सके इसके लिए अधिकारियों द्वारा मशक्कत की जा रही है। उनके द्वारा वेंडिंग के क्षेत्र में विश्व स्तर पर काम करने वाली संस्था मानसी का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

निगम द्वारा सुपर वेंडिंग जोन मेें ढकेल-खोमचे लगाने वाले दुकानदारों को एक अलग पहचान कार्ड दिया जाएगा। उन्हें प्रमाणपत्र दिया जाएगा, साथ ही उन्हें पेयजल के लिए वाटर एटीएम, स्वच्छता के लिए डस्टबिन के अलावा ढकेल का विशेष मॉडल तैयार किया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि हम कोशिश कर रहे हैं कि एक इस प्रकार का सुपर वेंडिंग जोन तैयार हो जिसमें हम ढकेल खोमचे वालों को विकसित मॉडल दे सकें। साथ ही उनसे जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।
वेेंडरों को दी जाएगी ट्रेनिंग
वेंडरों को सुपर वेंडिंग जोन में शामिल करने से पहले निगम द्वारा ट्रेनिंग दिए जाने की योजना है। इसके अंतर्गत उन्हें न केवल दिल्ली में तथा देश के अन्य हिस्सों में लगने वाले मेला में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्हें बताया जाएगा कि किस प्रकार से वह अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें