फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्मा ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन

Sat, 09 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमृतानंदमई अम्मा
विज्ञापन
केरल की संत मां अमृतानंदमयी अम्मा भगवान का कृष्ण की पावन क्रीड़ा भूमि वृंदावन में प्रवास भावनाओं और ब्रज की प्रेममयी सुवास से भरपूर रहा। तीन दिन प्रवास के दौरान अम्मा हर पल भगवान कृष्ण की भक्ति में डूबी नजर आईं। शनिवार सुबह अम्मा ने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


हर बीतते क्षण के साथ अम्मा ब्रज की आस्था और महिमा की गहराइयों में डूबतीं चलीं गईं। ठाकुरजी  के दर्शनों के दौरान अम्मा पूर्णतया ब्रज के ढंग में रंग गईं। शनिवार सुबह 10:45 बजे अम्मा ने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रवेश किया।

मंदिर पहुंचने पर परंपरागत पद्धति से सेवायत घनश्याम गोस्वामी, मयंक गोस्वामी, मनोज गोस्वामी और बृजेश गोस्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन कराया। सेवायतों ने अम्मा को ठाकुरजी का प्रसादी इत्र, केसर चंदन, पटुका, पुष्पमाला और मोतीमाला भेंट कीं।
विज्ञापन


इसी के साथ उन्हें बांकेबिहारी का राजभोग प्रसाद दूधभात भी भेंटकर दीप प्रज्वलित कराया गया। ठाकुर बांकेबिहारी की बांकी और मनोहारी छवि अम्मा काफी देर तक अपलक निहारती रहीं। इस अवसर पर द ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण, विहिप नगर अध्यक्ष सौरभ गौड़, श्रीकृष्ण सरस, विपिन व्यास, ध्रुव शुक्ला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें