फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्तूरबा कॉलेजों का निरीक्षण नहीं, परीक्षण होगा: डॉ. देवेंद्र शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन डॉ. देवेंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि कस्तूरबा कॉलेजों का निरीक्षण नहीं, अब परीक्षण किया जाएगा। बाल अपराध रोकने को बाल थाने खोले जाएंगे। सुमंगल योजना के तहत बेटियों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को बाल अधिकार आयोग के चेयरमैन राधारानी के दर्शनों को पहुंचे। उन्होंने ने रंगीली महल में पत्रकार वार्ता में कहा कि 18 वर्ष तक के बच्चों के विकास के लिए कन्या सुमंगल योजना के तहत बेटियों की पढ़ाई पूरी कराई जाएगी। कोरोना में मृतक परिजनों को 4000 महीने दिया जा रहा है। 30 मई के बाद किसी भी बीमारी में मृतक के बच्चों को 2500 रुपये महीना दिया जाएगा।
बाल अपराध रोकने के लिए बच्चों में नकारात्मक सोच वाले बच्चों के लिए बाल मित्र थानों के निर्माण हर जिले में कराए जाएंगे। इसमें पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में रहना होगा। पुलिसकर्मी बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार कर अपराध रोकने का कार्य करेंगे। बाल श्रम रोकने के लिए सरकार की विशेष निगाह है। बच्चों में नशाखोरी की बढ़ती आदत को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूलों की दशा सुधारने का कार्य किया जा रहा है। तीर्थ स्थलों में बाल भिक्षावृत्ति रोकने लिए कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रेम श्रोत्रिय, चेयरमैन प्रतिनिधि भगवान सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें