फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर्स शो रूम में लगी आग,लाखों का नुकसान

विज्ञापन
होली गेट के समीप गहना ज्वैलर्स के शोरूम में लगी आग को बुझाते फायर कर्मी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। होलीगेट स्थित गहना ज्वैलर्स के शोरूम में बृहस्पतिवार शाम को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया और होलीगेट चौराहे पर भीड़ एकत्रित हो गई। कुछ ही देर में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट है और लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

होलीगेट तथा उसके आसपास का बाजार बृहस्पतिवार को खुला हुआ था। गहना ज्वैलर्स के मालिक पंकज अग्रवाल और उनके दो पुत्र रजत व विपुल दुकान में मौजूद थे। शाम करीब 5.15 बजे शोरूम में चिंगारी उठी जिसे देखकर शोरूम मालिक और दोनों पुत्र घबरा गए। शोरूम के बाहर निकलकर फायर ब्रिगेड को फोन करके सूचना दी।
सूचना के करीब 25 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू कर दिया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, परंतु इस दौरान शो रूम का अधिकांश हिस्सा जल गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने के कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शोरूम मालिक पंकज अग्रवाल के अनुसार आग शॉर्टसर्किट से लगी है। शोरूम मालिक रजत अग्रवाल ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। बताया जाता है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें