फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर से पढे़ंगे परिषदीय स्कूल के बच्चे

Sun, 24 Apr 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
dummy - फोटो : मदन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील वितरण करने वाली संस्था अक्षयपात्र फाउंडेशन अब परिषदीय पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पठन-पाठन की स्थिति को भी संवारेगी। संस्था ने जिले के पांच जूनियर हाईस्कूलों को गोद लेकर उन्हें हाईटेक करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों को भी ट्रेंड करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


अक्षयपात्र संस्था ने पांच जूनियर हाईस्कूलों को गोद लेकर हाईटेक किए जाने के लिए बीएसए को पत्र लिखा है। संस्था द्वारा ब्लॉक मथुरा के जूनियर हाईस्कूल डायट बाद, बिर्जापुर और नवादा, ब्लॉक गोवर्धन के जूनियर हाईस्कूल पैंठा और ब्लॉक चौमुंहा के जूनियर हाईस्कूल को चयनित किया है। इन स्कूलों में संस्था बच्चों को हाईटेक शिक्षा देने के लिए ऑडियो-वीडियो, विजुअल सिस्टम, एलईडी प्रोजेक्टर और कंप्यूटर लगाएगी।

आईआईटी कानपुर की लेंगे मदद
अक्षयपात्र संस्था ने परिषदीय स्कूलों में आधुनिक शिक्षा पद्धति लाने के लिए कानपुर आईआईटी के फैकल्टी और विद्यार्थियों का सहयोग लेने का निर्णय लिया है। यह विद्यार्थी और फैकल्टी मिलकर चयनित स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों को हाईटेक शिक्षा से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


500 शिक्षकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण
अक्षयपात्र फाउंडेशन की ओर से जिले 500 परिषदीय शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिए जाने का प्रस्ताव रखा है, ताकि प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को नवाचार का उपयोग कर पढ़ा सकें। शिक्षकों को खेल-खेल में पढ़ाई के तरीके और रुचिकर तरीकों से अवगत कराया जाएगा।

अक्षयपात्र फाउंडेशन का पत्र मिला है, उनके द्वारा प्रस्तावित स्कूलों पर डायट प्राचार्य के साथ मिलकर विचार किया जाएगा। संस्था द्वारा सुझाए गए नामों में अन्य स्कूलों के नाम भी जोड़े जा सकते हैं। 
विज्ञापन

- अशोक कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें