वृंदावन। ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी के अध्यक्ष और सदस्य सेवानिवृत जिला जज ने अनोखी पहल की। वृंदावन पहुंचने के बाद बैठक के लिए अलग-अलग वाहनों की बजाय एक ही गाड़ी से कार्यालय पहुंचे।
श्रीबांकेबिहारी हाईपावर्ड कमेटी के इस कदम की वहां मौजूद लोगों ने सराहना की। कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
यदि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाए तो बड़े स्तर पर बदलाव संभव है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अनावश्यक रूप से अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल करने से बचें और जहां संभव हो कार पूलिंग अपनाएं। सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो इस समस्या से भी निपट लेंगे।