फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं का सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जायजा लिया। विभिन्न केंद्रों पर उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाएं देखी। वृंदावन स्थित प्रेम महाविद्यालय में भी पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की पूर्व निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के तहत सोमवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की चित्रकला और रंजन कला में पंजीकृत 39504 परीक्षार्थियों में से 34562 ने परीक्षा दी। 4942 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल केवल प्रश्न पत्र में पंजीकृत 789 परीक्षार्थियों में से 686 की उपस्थिति रही। 103 अनुपस्थित रहे। इस दौरान जनपद में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन के साथ नहीं मिला।
इस पाली में संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने कई परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। वृंदावन में प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण करते हुए नकल विहीन परीक्षाओं के संपादन के लिए मार्गदर्शन किया। इस दौरान मंडलीय सचल दल भी मौजूद रहे। प्रेम महाविद्यालय इंटर कॉलेज में इस दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजेश कुमार मिश्रा, केंद्र व्यवस्थापक डॉ. देव प्रकाश, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक राजेश कुमार त्रिपाठी आदि औचक निरीक्षण में मौजूद रहे।
विज्ञापन

द्वितीय पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर और इंटर व्यवसाय अध्ययन व गृह विज्ञान की परीक्षा शांति पूर्वक हुई। हाई स्कूल कंप्यूटर की परीक्षा 712 परीक्षार्थियों ने दी। 62 अनुपस्थित रहे, जबकि इंटरमीडिएट वाणिज्य विषय के व्यवसाय अध्ययन नया पाठ्यक्रम तथा व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार 1510 ने परीक्षा दी। 132 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें