फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं अध्यक्ष: 28 से मिलेंगे नामांकन पत्र

Fri, 18 Dec 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके लिए नामांकन एक जनवरी को होगा। मतदान सात जनवरी को होना है। इससे पहले 20 दिसंबर को गांव की सरकार भी गठित होने जा रही है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार की सूचनानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन पत्र उनके न्यायालय कक्ष में 1 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक दिए जा सकते हैं। इनकी जांच का कार्य कलक्ट्रेट स्थित उनके न्यायालय कक्ष में 1 जनवरी को दोपहर बाद 3:00 बजे से आरंभ होगा। यदि कोई उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहता है तो 4 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से दोपहर बाद 3:00 बजे तक नाम वापस ले सकता है।

एक से अधिक नामांकन होने पर सात जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 3:00 बजे के बीच मतदान होगा। मतगणना कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में सात जनवरी को दोपहर बाद 3:00 बजे से होगी। उक्त समय सारिणी के अनुसार समस्त कार्य जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सार्वजनिक अवकाश दिवस पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत मथुरा के अध्यक्ष का पद अनारक्षित है। नाम निर्देशन प्रपत्र 28 दिसंबर से 1 जनवरी तक दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

20 दिसंबर को ग्राम पंचायत का भी गठन होना है। इस दिन ब्लॉक सभागार में सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित प्रधान और सदस्य शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण बीडीओ, एडीओ और नायब तहसीलदार कराएंगे। 547 निर्वाचित प्रधानों में से 127 पंचायत के सदस्यों की निर्धारित संख्या पूरी न होने के कारण शपथ नहीं होगी। डीपीआरओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें