फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री चैंपियनशिप कल

Fri, 18 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला एथलेटिक्स संघ मथुरा एवं समविद् गुरुकुलम् सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सुबह 6:30 बजे से 49 वीं उत्तरप्रदेश राज्य क्रास कंट्री का आयोजन होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रधानाचार्या प्रीति मेहरा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में समूचे प्रदेश के बालक एवं बालिकाएं भाग लेंगे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव हरिमोहन रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष ओपन आयु वर्ग के लिए की 12 किमी., पुरुष अंडर 20 वर्ष आयु वर्ग एवं महिला ओपन आयु वर्ग की आठ किमी, अंडर 18 वर्ष एवं महिला अंडर 20 वर्ष की छह किमी, महिला अंडर 18 वर्ष की चार किमी, पुरुष एवं महिला अंडर 16 वर्ष की दो किमी. की दौड़ होगी। ओवर आल टीम चैंपियनशिप प्रदान की जाएगी। चैंपियनशिप में अंडर 18 वर्ष एवं अंडर 16 वर्ष के स्कोर मान्य नहीं होंगे। प्रतियोगिता में से ही 9 जनवरी में बालेवडी पुणे में होने वाली नेशनल क्रास कंट्री के लिए टीम का चयन किया जाएगा। आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष सुमन परमानंद, सह-अध्यक्ष विभोर प्रकाशम्, सचिव हरिमोहन रावत, सह-सचिव जयसिंह चुने गए। प्रतियोगिता का शुभारंभ साध्वी  ऋतंभरा एवं वेटरनेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसी वार्ष्णेय द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें