फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जिंदल प्रीमियर लीग पर डेयर डेविल्स का कब्जा

विज्ञापन
कोसीकलां में जिंदल प्रीमियर लीग में विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देते नितिन शर्मा। संवाद
विज्ञापन
कोसीकलां। जिंदल प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में बुधवार को डेयर डेविल्स ने रॉयल्स को आठ विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब विक्रम को दिया गया।
विज्ञापन

विद्या देवी जिंदल स्कूल के मैदान पर आयोजित मैच का आरंभ मुख्य अतिथि सीओ भूषण वर्मा, यूनिट हैड नितिन शर्मा, संदीप रघुवंशी, वाइके त्यागी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर व टॉस उछाल कर किया। रॉयल्स के कप्तान शशिकांत ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। रॉयल्स की पूरी टीम 11 ओवर 5 गेंद में 84 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में उतरी डेयरडेविल्स की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर आठ ओवर तीन गेंद में 89 रन बना लिए। डेयर डेविल्स की टीम ने 8 विकेट से फाइनल मैच जीत लिया। 42 रन बनाकर दो विकेट लेने वाले बलवंत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।
विक्रम ने जिंदल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में 253 रन बनाए और आठ विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार 10 विकेट लेने वाले पंकज को दिया गया। टूर्नामेंट में 22 छक्के व पांच विकेट लेने पर कृष्णा शर्मा, बेस्ट फील्डर राजेंद्र को पुरस्कृत किया गया। विजेता टीम को शील्ड और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्कोरिंग संजय वर्मा केके कौशिक, आस्था अग्निहोत्री, विजय, प्रताप सिंह, प्रहलाद शर्मा, प्रदीप कौशिक ने की। अंपायरिंग सुखदेव सिंह चौहान, जयदेव शंकुआ, प्रवीन जैन, अरविंद सिंह, डीसी अग्रवाल ने की। जेबी. गुप्ता, बृजेश मालीवाल, बीआर चौधरी, मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर राजेंद्र खत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें