-आवश्यकता होने पर ही कोहरे में यात्रा करें
-कोहरे में वाहन को गति धीमी रखें।
- कार में हल्का हीटर चलाकर उसकी हवा विंडस्क्रीन की ओर कर दें ताकि विंडस्क्रीन पर भाप जमा न जमें।
- अपने वाहन की खिड़की के शीशे को थोड़ा खुला रखें ताकि अतिरिक्त भाप गाड़ी से बाहर निकलती रहे।
- गाड़ी के कांच को हाथ से साफ करने का प्रयास न करें। सूती कपड़े अथवा माइक्रोफाइबर क्लॉथ से साफ करें।
- अपने वाहन की हेडलाइट की लो-बीम पर रखें। यदि दिन में कोहरा हो तो दिन में भी हेडलाइट ऑन करके ही वाहन चलाएं।
- कोहरे में अपने वाहन की हैजार्ड लाइट को ऑन कर दें ताकि अन्य वाहन सचेत हो जाएं।
- स्टीरियो या एफएम को बन्द कर दें तथा सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों की ध्वनि सुनने का प्रयास करें।
- कोहरे में यात्रा के दौरान अपनी लोकेशन जानने के लिए नेविगेशन एप जैसे गूगल मैप आदि की सहायता लें।
- आगे और पीछे चल रहे वाहन से निश्चित दूरी बनाए रखें।
- वाहन को ओवरटेक करने से बचें। सड़क के बीच में खराब खड़े व सड़क के किनारे पार्क किये गये वाहनों से सावधान रहें।
- दो लेन की सड़क पर गति धीमी रखते हुए सड़क के बाएं चलें। फोरलेन सड़क के डिवाइडर से सावधान रहे।
- निजी वाहन, ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाएं।
व्यावसायिक वाहनों में आगे की ओर सफेद व पीछे की ओर लाल रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाएं।