फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़ी लूट: मथुरा में कूरियर से दिल्ली भेजे 85 लाख के आभूषण लूटे, दिनदहाड़े हाईवे पर की वारदात

Fri, 24 Jul 2026 07:26 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में शुक्रवार को बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। कूरियर से दिल्ली जा रहे 85 लाख के आभूषण बदमाशों ने लूट लिए। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन चौराहे के निकट बदमाशों ने कूरियर के माध्यम से दिल्ली भेजे जा रहे करीब 85 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। कर्मचारी ने शोर मचाया तब तक लुटेरे बाइकों से भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शहर के सराफा व्यापारी ने करीब 85 लाख रुपये मूल्य के आभूषण दिल्ली भेजने के लिए गोवर्धन चौराहे से बस में पार्सल रखा था। इसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर आभूषणों से भरा पार्सल पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी के कर्मचारियों में खलबली मच गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने बस चालक, परिचालक और संबंधित लोगों से पूछताछ की है। एसएसपी श्लोक कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लूट में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें