फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्चेंट नेवी में तैनात पति: दो साल से इंतजार कर रही पत्नी, ससुर ने कर डाली ऐसी हरकत; रो पड़ी विवाहिता

Fri, 24 Jul 2026 11:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मर्चेंट नेवी में तैनात पति के दो साल से घर नहीं लौटने पर विवाहिता मायके में रह रही है। इस बीच ससुर ने उस पर झूठे आरोप लगाकर घर में प्रवेश नहीं करने दिया। एक अन्य मामले में पुलिसकर्मी पति की गैरमौजूदगी में ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में वैवाहिक विवादों से जुड़े दो हैरान करने वाले मामले सामने आए हैं। पहले मामले में युवती का विवाह 10 फरवरी 2023 को हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति मर्चेंट नेवी में अपनी ड्यूटी पर चला गया। पति के जाने के बाद ससुर बहू को यह कहकर मायके छोड़ आया कि वहां उसका मन बहल जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  गजब कर डाला: 10 हजार रुपये का एक पाम का पेड़, इसलिए 45 उखाड़ फेंके; विकास के नाम पर हरियाली का 'कत्ल'


 

महीनों बाद जब युवती वापस अपने ससुराल पहुंची, तो ससुर ने उस पर जीजा से अवैध संबंधों का झूठा लांछन लगाते हुए घर में घुसने नहीं दिया और बाहर निकाल दिया। पीड़िता बीते दो वर्षों से अपने मायके में रहकर पति का इंतजार कर रही है। इस दौरान पति ने न तो उससे कोई संपर्क किया और न ही परामर्श केंद्र की किसी तारीख पर उपस्थित हुआ।

ये भी पढ़ें -  UP: इतना विशाल अजगर, लंबाई और वजन देख रेस्क्यू करने आई टीम की भी फटी रही गईं आंखें; मंदिर में मिला सैंड बोआ
 
विज्ञापन

दूसरा मामला:
बालूगंज क्षेत्र की एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका पति पुलिस विभाग में कार्यरत है और दूसरे शहर में तैनात है। पति की गैरमौजूदगी में ससुराल वालों ने यह कहते हुए उसे घर से निकाल दिया कि उनका बेटा अब उसके साथ नहीं रहना चाहता और उसका किसी अन्य महिला से संबंध चल रहा है। पीड़िताओं की शिकायत पर दोनों मामलों को पुलिस परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया है। काउंसलर्स का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जा रही है और विवाद को सुलझाने का प्रयास जारी है। 

ये भी पढ़ें -   आधी आबादी पर आफत: शोहदे की धमकी से दहशत में महिला, छात्रा को सोशल मीडिया पर कर दिया बदनाम


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें