फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिजली चोरी की वीडियो बनाने पर जेई-लाइनमैन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। स्कूल में चोरी से बिजली जलाई जा रही थी, विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब वीडियो बनानी शुरू की तो स्कूल संचालक भड़क गए। जेई और लाइनमैन को पीट दिया। पुलिस ने पुलिस ने स्कूल संचालक, एक महिला समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना फरह क्षेत्र के गांव परखम में रेलवे स्टेशन के पास संचालित एनजीपी स्कूल में चोरी से बिजली उपयोग की जा रही थी। जेई गजेंद्र सिंह, टीजी-2 जगदीश शर्मा अन्य विद्युतकर्मियों के साथ शुक्रवार को स्कूल में जांच करने पहुंचे। यहां टीम बिजली चोरी की वीडियो बना रही थी, आरोप है तभी स्कूल संचालक ने विद्युतकर्मी के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर फेंक कर तोड़ दिया। टीम के पास मौजूद फाइल छीनकर पेपरों को फाड़ दिया।
आरोप है स्कूल संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेई गजेंद्र और लाइनमैन तेजवीर को गाली देते हुए पीट दिया। जेई की तहरीर पर शनिवार को थाना फरह पुलिस ने स्कूल संचालक अमर तिवारी, अनिल, मनीष एवं एक महिला के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें