फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटवन से कांमर तक रोड शो, फिर पैदल यात्रा

Fri, 07 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनसमस्याओं के समाधान के लिए रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी की पैदल यात्रा में गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। हरियाणा-यूपी बार्डर के कोटवन से गांव कांमर तक रोड शो हुआ फिर बठैनगेट तक पैदल यात्रा की गई। जगह-जगह स्वागत हुआ। कोटवन पर स्वागत के लिए जुटे कार्यकर्ताओं से जाम के हालात बन गए। यात्रा के दौरान कई जगह हाईवे जाम की स्थिति पैदा हुई। रालोद महासचिव ने कार्यकर्ताओं को 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


दिल्ली से एसी गाड़ी में सवार होकर आ रहे रालोद महासचिव जयंत चौधरी कोटवन से जिप्सी में सवार हो लिए। इस दौरान उनके करीब पहुंचने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में होड़ रही। हर कोई जिप्सी में सवार होने के लिए तत्पर था। हालांकि विधायक पूरन प्रकाश, रविंद्र नरवार के अलावा करीब छह अन्य लोग ही जिप्सी में सवार हो सके। 

पैदल यात्रा के दौरान कोटवन से कोसी तक मार्ग के निर्माण की मांग भी मुख्य रूप से उठी। जयंत चौधरी ने पदयात्रा की शुरुआत गांव कांमर से करीब 2:45 बजे की। कांमर से शुरू हुई पदयात्रा हुलवाना, बठैन खुर्द, बठैनकलां होते हुए तीन घंटे में सभास्थल अनाज मंडी पहुंची। यात्रा के दौरान अपने संबोधन में जयंत चौधरी ने कार्यकर्ताओं से रालोद का सारथी बनने का आह्वान किया। बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी जयंत चौधरी के स्वागत के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


छाता विधानसभा क्षेत्र के रालोद नेता हरीश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर ने इस दौरान व्यवस्थाएं संभालीं।
स्वागत करने वालों में कुंवर नरेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, पवन चतुर्वेदी, मनीष शर्मा, योगेश नौहवार, प्रताप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, दिगंबर सिंह पौनियां, पूर्व विधायक अनिल चौधरी, मुकेश प्रधान, राजपाल भरंगर आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

विकास के सारथी
पैदल यात्रा के दौरान ‘विकास के सारथी’ लिखी टीशर्ट पहने युवा अलग ही आकर्षण रहे। इनका नेतृत्व रविंद्र नरवार कर रहे थे। बताया गया कि दुर्घटना में घायल होने के बाद भी पूर्व मीडिया प्रभारी पवन चतुर्वेदी कोटवन पहुंचे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें