फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जवाहरबाग कांड के एक और आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के बहुचर्चित जवाहरबाग कांड में एक और अभियुक्त को हाईकोर्ट के आदेश पर जमानत मिल गई है। हत्याकांड में करीब सौ से अधिक लोग नामजद हैं। वहीं तहसील मारपीट प्रकरण में एक महिला सहित दो का जमानत आदेश हुआ है।

विज्ञापन

दो जून 2016 को जवाहर बाग में एएसपी मुकुल द्विवेदी तथा थानाध्यक्ष फरह संतोष यादव की हत्या के मामले में सौ से अधिक लोगों को नामजद किया गया था। जांच एजेंसी सीबीआई ने अभी तक इसमें आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है। इसके चलते हाईकोर्ट से अभियुक्त राम आसरे निवासी भदेह लखीमपुर खीरी को जमानत मिल गई ।


हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को एडीजे अष्टम प्रभारी कोर्ट एडीजे षष्टम राम प्रकाश पांडे ने जमानत आदेश दिया । वहीं तहसील मारपीट प्रकरण में अभियुक्त विनय कुमार शुक्ला और महिला श्यामवती के रिहाई आदेश एडीजे-3 अनिल कुमार पांडे के न्यायालय ने दिए।

यह जानकारी देते हुए बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि तहसील मारपीट प्रकरण की सुनवाई जेएम कोर्ट में चल रही है। उन्होंने दोनों की जमानत डीजे कोर्ट में लगाई थी जहां से इसकी सुनवाई के लिए एडीजे-3 न्यायालय मेें भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें