फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 13 को, 3670 बच्चे पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। जवाहर नवोदय विद्यालय, पैगांव की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को जिले के 10 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 3670 बच्चे पंजीकृत हैं। केंद्रों पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य बिरम सिंह ने बताया कि जनपद में ब्लाॅक स्तर पर 10 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। जिलाधिकारी ने केंद्रों पर एक-एक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद रहेगा। उप प्राचार्य सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रो पर परीक्षा पूर्वांह 11 बजे से 1.30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे केंद्र पर पहुंचना होगा। संवाद

ये बनाए परीक्षा केंद्र
सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सैकेंड्री स्कूल कोसीकलां-नदंगांव, मार्डन एकेडमी इंटरनेशनल, कोसीकलां-छाता, सीएसआरवी. विद्या आश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौमुहां, आदर्श कामिनी गर्ल्स इंटर काॅलेज गोवर्धन, श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, मथुरा, पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय इंटर काॅलेज फरह, वेद प्रकाश पाठक पब्लिक स्कूल नौहझील, परमेश्वरी देवी धानुका बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल वृंदावन-मांट, विद्या सागर एकेडमी-राया, मदन मोहन कलावती सर्राफ सरस्वती विद्या मंदिर बल्देव रोड, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें