फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में चचेरी बहनों की शादी की रस्में...बाहर मासूम की हुई ऐसी दर्दनाक माैत, देखकर कांप गया परिजनों का कलेजा

Wed, 10 Dec 2025 05:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर खेल रही मासूम को स्कूली वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई। मासूम की चचेरी बहनों की बृहस्पतिवार को शादी है। 
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची को स्कूल वाहन ने कुचल दिया। इससे बच्ची की माैके पर ही माैत हो गई। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। स्कूल वाहन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल वाहन को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी विनोद की बेटी तपस्या बुधवार की करीब 3 बजे घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक स्कूल वाहन ने बच्ची को चपेट में ले लिया। बच्ची स्कूल वाहन के नीचे आ गई। परिजन आनन फानन में बच्ची को हॉस्पिटल ले गए। जहां चिकित्सकों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने स्कूल वाहन को चारों तरफ से घेर लिया। 

घटना से परिजन में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतक तपस्या की चचेरी बहन भावना और दामिनी की बृहस्पतिवार को शादी थी। घर में शादी की रस्में निभाई जा रहीं थीं। घटना से शादी वाले घर में चीखपुकार मच गई। खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक की मां आरती देवी सहित बहन तमन्ना कुमारी, तानिया कुमारी, भाई निशांत का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि स्कूल वाहन से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्कूल वाहन को कब्जे में लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


">http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें