फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से चार लाख तक की पोशाक पहनेंगे ठाकुरजी

Wed, 24 Aug 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में ठाकुरजी चार पहर में चार पोशाकें धारण करेंगे। पोशाकों की कीमत लाखों में बताई गई है।  मंदिर के प्रमुख पुजारी मधुदत्त दास ने बताया कि 25 अगस्त कृष्ण जन्माष्टमी पर तड़के 4:30 बजे मंगला आरती, सुबह 7 बजे धूप आरती और 8 बजे शृंगार आरती होगी।
विज्ञापन


जिसमें भगवान विशेष प्रकार की पोशाक धारण करेंगे। शाम को 7 से 9 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण का भक्त अभिषेक करेंगे। रात 10 बजे इस्कॉन मंदिर के प्रमुख ठाकुर कृष्ण-बलराम की विग्रहों का महाभिषेक होगा। रात 12 बजे के पश्चात जन्म के दर्शन होंगे। ठाकुरजी को 251 प्रकार के व्यंजन और भोग निवेदित किए जाएंगे।

चार पहर के कार्यक्रमों के दौरान ठाकुरजी अलग अलग पोशाकें धारण करेंगें। पोशाकों की कीतम 2 लाख से चार लाख तक है। पीआरओ सुचीदास ने बताया कि 26 अगस्त को नंद महोत्सव में गुरु पूजा और भक्ति वेदांत श्रील प्रभुपाद का 121 वां जन्मदिन मनाया जाएगा। 1 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे बलराम हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। तीन दिन तक मंदिर में विशेष रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन


सज गए मंदिर
कृष्ण जन्माष्टमी पर नगर के अन्य मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर है। छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांत जू मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। 

वृंदावन में जन्माष्टमी आयोजन
-ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 25 अगस्त की रात 12 बजे बिहारीजी के श्रीविग्रह का अभिषेक  होगा। रात 2 बजे के बाद मंगला आरती के दर्शन होंगे। 2:30 बजे से 5:30 तक दर्शन होंगे। नंदोत्सव दर्शन सुबह 7:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। 
विज्ञापन


-राधारमण मंदिर में 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक 54 प्रकार की वन औषधियों से ठाकुर राधा रमणलाल के श्रीविग्रह का अभिषेक होगा।
-राधादामोदर मंदिर में सुबह 9:30 बजे श्री गिरिराज चरणशिला का महादुग्धाभिषेक होगा। 
-यशोदानंदन धाम में शाम को श्रीकृष्ण जन्मकाल तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें