फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनापार पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, कार की जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार की देर रात जमुनापार पुलिस ने पानी गांव में छापा मारकर लाखों रुपये का जुआ पकड़ा। हालांकि पुलिस ने दो जुआरियों को तो पकड़ लिया लेकिन भागे कई जुआरी पुलिस से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए। इनके कब्जे से ताश की गड्डी, एक लाख रुपये की नकदी के अलावा कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

थाना जमुनापार के प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा को सूचना मिली कि पानीगांव खादर के खेतों में टॺूबवेल की कोठरी में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने छापा मारा। यहां से पुलिस ने दो जुआरियों को पकड़ लिया, पर कई जुआरी भाग खड़े हुए। पुलिस ने जुआरियों का पीछा भी किया लेकिन अंधेरा होने का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि पकड़े गए मनोज उर्फ संदीप व गौरव निवासीगण सुरीर को पानीगांव खादर के खेतों में ट्यूबवेल की कोठरी के पास जुआ खेलते पकड़ा है। कार्रवाई के वक्त जुआरियों से पुलिस से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने फरार जुआरियों की पहचान कर ली है। जल्द ही इन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। कार को भी कब्जे में लेकर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें