फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैंत पुलिस ने पकड़े दो, बाइक लुटेरे, लूटी गई बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। जैंत पुलिस ने दो लुटेरों को लूटी गई बाइक एवं तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। लूट में शामिल तीसरा लुटेरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीन लुटेरे छटीकरा प्रकाश ढाबा के निकट हाईवे से पींगरी थाना शेरगढ़ निवासी शंकर लाल पुत्र राजाराम से बाइक लूटकर भाग गए थे। शंकर लाल मथुरा से बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर प्रकाश ढाबा के निकट वह रुक गया। इसी दौरान तीन युवक उसके निकट आए। उनमें से एक ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। उसकी जेब से मोबाइल और नकदी निकाल ली। दो युवकों ने बाइक छीन ली। तीनों लुटेरे बाइक पर सवार होकर भाग गए। पीड़ित ने इसकी सूचना जैंत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी।
जैंत थाना के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना पर आझई अंडरपास के नीचे से दो लुटेरों को बाइक एवं तमंचा, कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लुटेरों ने अपना नाम मोहित निवासी गड़ौला थाना हसायन जिला हाथरस एवं अरविंद कुमार निवासी मंहेवा थाना हसायन जिला हाथरस बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लुटेरों ने बताया है कि वह तीसरे साथी अनुज कुमार तोमर निवासी गड़ौला थाना हसायन का आझई अंडरपास के नीचे इंतजार कर रहे थे। अनुज कुमार के पास लूट का मोबाइल है। वह पुलिस को देखकर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें