फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल गैंगवार: 15 फरवरी को होगा निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सात वर्ष पूर्व जेल में ब्रजेश मावी और राजेश टोंटा के गैंग में हुई गैंगवार के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) की अदालत में १५ फरवरी को निर्णय होगा। मंगलवार को न्यायालय ने अदालत में निर्णय की तारीख तय की है।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात रहे मेरठ के ब्रजेश मावी की १० सितंबर को हाथरस के राजेश टोंटा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में हाथरस निवासी राजेश टोंटा, लारेंस, राज कुमार शर्मा, राजू, गुट्टन, ओम प्रकाश, नईम, संजू, गोपाल शर्मा जेल में थे। इसी दौरान मथुरा जेल में बंद आगरा के कुख्यात अक्षय सोलंकी, बिरला मंदिर निवासी दीपक वर्मा, अलीगढ़ निवासी दीपक मीना, विमल और राजेश टोंटा गैंग के बीच १७ जनवरी २०१५ को जेल में फायरिंग हो गई।
इसमें अक्षय सोलंकी की मौत हो गई। राजेश टोंटा, संजू और राज कुमार शर्मा घायल हो गए। उपचार के लिए आगरा ले जाते समय टोंटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पिछले शनिवार को केस की सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार पांडे की अदालत में आरोपित दीपक वर्मा की और से अधिवक्ता मधुवन दत्त चतुर्वेदी तथा राकेश चौधरी और गोपाल की ओर से अधिवक्ता सुनील कांत सक्सेना ने लिखित बहस दाखिल की थी।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को अदालत ने सुनवाई करते हुए केस में निर्णय के लिए १५ फरवरी की तारीख तय कर दी है। एडीजीसी सूर्यवीर सिंह ने बताया कि अदालत की ओर से इस केस में १५ फरवरी को निर्णय सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें