फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण नगरी में हुई भगवान जगन्नाथ की जय जयकार

Mon, 16 Nov 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि सोमवार को भगवान जगन्नाथ की जयजयकार से गूंज उठी। रथ पर सवार होकर ब्रजभूमि आए भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने की ब्रजवासियों में होड़ लग गई। जगन्नाथ के साथ रथ पर सवार बड़े भाई बलदेव और बहन सुभद्रा के दर्शन को भी भक्त आतुर नजर आए।
विज्ञापन


विश्व के करीब 125 देशों में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन कर रही इंटरनेशनल संस्था आईएसकेसीओएन की ओर से सोमवार को मथुरा में भी रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का शुभारंभ मसानी चौराहे पर किया। यहां मौजूद सैकड़ों भक्त भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने में जुट गए।

इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों के साथ विदेशी भक्त भी शामिल हुए। हरिनाम संकीर्तन करते हुए यह भक्त भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में प्रमुख मार्गों से गुजरे।
विज्ञापन


रथयात्रा का नेतृत्व इस्कॉन वृंदावन से इस अभियान के डायरेक्टर राधाश्याम सुंदर दास ने किया। उन्होंने बताया कि मथुरा-वृंदावन में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन को 500 साल और इस संस्था के 50 साल पूरे होने पर निकाली जा रही हैं।

इन यात्राओं में 125 देशों के लोग शामिल हो रहे हैं। रथयात्रा जुबलीपार्क पहुंचकर पूर्ण हुई। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, डा. अशोक अग्रवाल, मनीषा गुप्ता, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, बनवारी लाल गर्ग, अनिल शर्मा, प्रदीप बंसल ने रथ में सवार ठाकुरजी के विग्रह का पूजन किया। समापन अवसर पर ऊखल बंधन लीला का भी मंचन किया गया।

रंगोली ने किया लोगों को आकर्षित
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के गुजरने वाले हर मार्ग बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया। जगह-जगह आकर्षक रंगोली सजाई गईं। रास्तों पर फूलों की बरसात हुई। यह सब देखकर रथयात्रा में शामिल भक्त और ब्रजवासी आनंदित हो उठे।

हरिनाम संकीर्तन पर खूब थिरके विदेशी
भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में विदेशी भक्त भी झूमते गाते नजर आए। इस दौरान हरिनाम संकीर्तन की गूंज सभी को भगवान की भक्ति में सराबोर करती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें