फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी, अमित शाह ने किया जाटों संग विश्वासघात: परिहार

Sun, 21 Feb 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण के मुद्दे पर लंबे समय से संघर्ष कर रही संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने एचपी सिंह परिहार के नेतृत्व में डेढ़ घंटे हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इससे पहले जाट नेताओं ने पंचायत कर केंद्र सरकार पर जाटों को आरक्षण देने के लिए कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाया।

संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचपी सिंह परिहार के नेतृत्व में हाईवे स्थित चंद्रलेखा काम्पलेक्स में जाटों की पंचायत हुई।

एचपी सिंह परिहार ने बताया कि चार मार्च, 2014 को जाटों को आरक्षण देने की घोषणा केंद्र सरकार की ओर से की गई थी लेकिन 17 मार्च, 2015 को केंद्र सरकार की लचर पैरवी के चलते जाटों का आरक्षण रद्द कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से कईं मुलाकात हुईं। उन्होंने जाटों को आरक्षण दिलाने के लिए रिव्यू डालने और विधिक कार्रवाई पूरी कराने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि जाट आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा के नेता कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सोनी की बातों में आ गए और जाटों के हित के लिए काम नहीं किया।

इस दौरान सुरेश चौधरी, महासचिव महावीर सिंह परिहार, मुकेश प्रधान, सुजीत चौधरी प्रधान, लेखराज सिंह, देशराज सिंह, नबाव सिंह आदि ने संबोधित किया। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे जाट नेता हाईवे पर आ गए और जाम लगा दिया।

यहां डेढ़ घंटे जाम रहा। सूचना पर एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ रिफाइनरी सुरेन्द्र यादव व सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एचपी सिंह परिहार ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

जाजमपट्टी में जाटों की पंचायत आज
मथुरा। संयुक्त जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सिकंदर सिंह के अनुसार समिति के तत्वावधान में सोमवार को मथुरा-भरतपुर रोड स्थित जाजमपट्टी तिराहे पर जाट आरक्षण के मुद्दे पर पंचायत होगी।

सौंख में हुई जाटों की बैठक
मथुरा। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने सौंख के गांधी स्मारक इंटर कालेज में बैठक कर केंद्र सरकार की निंदा की।

महासचिव वीरपाल सिंह ने हरियाणा सरकार पर निर्दोष जाट युवकोें पर गोली चलाकर हत्या कराने का आरोप लगाया। चौधरी हेमराज सिंह, जिला संयोजक ओमवीर सिंह, भरत सिंह उपस्थित रहे।

नंदगांव में भी होगी पंचायत
नंदगांव। कस्बे की पीली धर्मशाला पर बैठक में निर्णय लिया गया कि आरक्षण के मुद्दे पर 22 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे रंगीली होली चौक में महापंचायत होगी। इसमें आंदोलन की भूमिका तैयार की जाएगी। मदनलाल, भीम चौधरी, मनोहर, चरन सिंह, कुम्पी पहलवान, भंवर आदि मौजूद रहे।

नौहवारी-नरवारी में उठी मांग
नौहझील। जाट बाहुल्य क्षेत्र नौहवारी-नरवारी में भी आरक्षण की मांग जोर पकड़ रही है। रविवार को एक्सप्रेसवे और हाईवे पर प्रदर्शन में रालोद नेता योगेश नौहवार के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें