फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में जाट आंदोलन की आशंका से परेशान केंद्र

Mon, 22 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन की आग से हरियाणा तो सुलग ही रहा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ते विरोध प्रदर्शन भी केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को वात्सल्य ग्राम के सद्गुरु शरणम स्थल पर पहुंचते ही सबसे पहले स्थानीय कार्यकर्ताओं से प्रदेश के पूर्व मंत्री और जाट नेता चौधरी लक्ष्मीनारायण को बुलवाया।

यहां पहले से ही मौजूद चौधरी लक्ष्मीनारायण से करीब 10 मिनट तक बंद कमरे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने चौधरी लक्ष्मीनाराण से स्थानीय जाट समुदाय की राय जानी।
विज्ञापन


साथ ही इस स्थिति को स्थानीय स्तर पर नियंत्रित करने में सक्रियता से काम करने को कहा। इस एकांत की मुलाकात के तत्काल बाद भाजपा के अन्य जाट नेता पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक प्रणतपाल, राजेश चौधरी, चौधरी सत्यपाल, चेतनमलिक, विनोद चौधरी, हीरासिंह कुंतल, नरदेव चौधरी आदि से भी राजनाथ सिंह मिले।
विज्ञापन


लक्ष्मीनारायण चौधरी ने बताया कि भाजपा हरियाणा में जाट आरक्षण के पक्ष में है। यह स्थिति कांग्रेस ने केंद्र सरकार में रहते पैदा की है।

चुनाव से महज कुछ दिन पहले कानूनी खामियों को दूर किए बगैर आरक्षण की घोषणा कर दी थी, जिसकी मार जाटों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के रूप में पड़ी। उन्होंने कहा कि जाट बहादुर कौम है, हिंसक नहीं है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि ये सब हरियाणा में हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें