फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लू के थपेड़ों से राह चलना दूभर, पारा 45 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। तापमान तेजी से बढ़ रहा है। दोपहर में गर्म हवाओं के चलते राह चलना भी मुश्किल हो रहा है। शुक्रवार दोपहर का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर लू चलती रही। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी ऐसी ही तेज धूप के साथ लू चलने के आसार जताए हैं। ऐसे में गर्मी के तेवरों के साथ बिजली की आंख-मिचोली भी लोगों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


तेज धूप से लोगों को निजात मिलती नहीं दिख रही है। धूप निकलते ही लू चलाना शुरू हो जाती है। दिन में धूप तो रात में बिजली की आंख-मिचोली परेशान करती है। रात के समय अधिकतर हिस्सों में बिजली घंटों तक गायब रहती है। सुबह 10 बजे के बाद तो गर्मी का सितम शुरू होने लगता है। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े जून में चलने वाली लू की याद दिला रहे हैं।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने से आम जनमानस ही जीव-जंतु भी परेशान हैं। गर्मी की तपिश से बचने के लिए युवा व बच्चे घरों से नहीं निकल रहे हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आगामी दो दिनों तक यही हाल रहने वाला है। ऐसे में 46 डिग्री से अधिक पारा पहुंचने के आसार हैं। वहीं रविवार के बाद राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें