फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती को दिया मेले में आने का निमंत्रण

Sun, 15 Nov 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
रमणरेती क्षेत्र स्थित पद्मश्री स्वामी रामस्वरूप शर्मा के पंडाल में 27 से 30 अक्तूबर तक वृंदावन बाल विकास परिषद 13वें श्रीकृष्ण बाल मेला का आयोजन कर रहा है। इसमें केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को आगमन का निमंत्रण दिल्ली स्थित उनके आवास पर आयोजकों ने दिया। 
विज्ञापन


महामंडलेश्वर नवलगिरि महाराज ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का पाटुका, अंगवस्त्र और प्रसाद उमा भारती को भेंट कर मेले में आने का न्यौता दिया। जिसे स्वीकार करते हुए उन्होंने 29 नवंबर को आने की सहमति और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है।

इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ लोधी से उमाभारती ने संगठन की मजबूती, यमुना शुद्धीकरण और ब्रज विकास के मुद्दों पर चर्चा भी की। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष राजकिशोर भारती, ब्रजेश गुप्ता, सुजीत वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें