फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर को मिली धमकी की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले में साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं। कौशल किशोर ठाकुर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी मामलों में हिंदू पक्षकार भी हैं।
विज्ञापन


11 नवंबर की देर रात कौशल किशोर के इंस्टाग्राम पर धमकी दी गई। इसमें उन्हें बम से उड़ाने और गोलियों से भूनने की बात कही गई। धमकी देने वाले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणी की। धमकी देने वाला राजस्थान के एक विशेष समुदाय का व्यक्ति बताया जा रहा है।
कथावाचक ने एसएसपी श्लोक कुमार को शिकायती पत्र सौंप अपनी और सहयोगियों की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस घटना से संत समाज में रोष व्याप्त है। कथावाचक ने बताया कि वह मुकदमों की पैरवी के लिए अक्सर प्रयागराज, काशी, आगरा और दिल्ली जाते रहते हैं। इन धमकियों से उनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले में साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस धमकी देने वाले अकाउंट धारक का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें