वृंदावन। वृंदावन जोन के सभी वार्डों के तिराहे-चौराहे सेमी हाईमास्ट लाइट से जगमग होंगे। नगर निगम स्थान चिह्नित कर कार्य शुरू करा दिया दिया है। प्रत्येक वार्ड में दो-दो बिजली और एक-एक सौर ऊर्जा से जलने वाली लाइटें लगाई जाएंगी।
पूर्व में लगी सेमी हाईमास्ट लाइटें के बाद फिर से वृंदावन जोन के सभी 13 वार्डों के शेष बचे तिराहे-चौराहों पर 26 सेमी लाइट लगाने की तैयारी नगर निगम ने शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग के जेई शैलेश सिंह और उनकी टीम ने पार्षदों की सहमति से स्थान चिह्नित कर लिए हैं। एक सेमी हाईमास्ट लाइट में 45 वाट की छह लाइटें लगाई जाएंगी। इसकी अनुमानित लागत दो लाख रुपये है, जबकि सौर ऊर्जा से संचालित सेमी हाईमास्ट लाइट की अनुमानित लागत पौने तीन लाख रुपये है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नई सेमी हाईमास्ट लगाने का कार्य दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। एक वार्ड में तीन लाइटें लगाई जाएंगी।