फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला अस्पताल में इंटरनेट सेवा ढाई घंटे रही ठप, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला महिला अस्पताल में बुधवार सुबह इंटरनेट सेवाएं ठप होने और पर्चे बनवाने को लगा एक कंप्यूटर खराब होने के कारण मरीज और तीमारदारों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी का पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की भीड़ लग गई। मरीजों की भीड़ बढ़ने पर मैनुअली पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन

बुधवार को महिला अस्पताल में चिकित्सक को दिखाने के लिए आई महिलाओं को घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। सुबह 10 बजे इंटरनेट सेवा ठप हो गई। इसके बाद पर्चा बनवाने के लिए लगा एक कंप्यूटर भी खराब हो गया। इंटरनेट और कंप्यूटर बंद होने के कारण दोनों कंप्यूटरों से पर्चा बनना बंद गया। काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने इंटरनेट और कंप्यूटर सही करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान काउंटर पर महिला मरीज और तीमारदारों की भीड़ लग गई। महिलाओं की बढ़ती भीड़ के चलते कर्मचारियों ने मैनुअली पर्चे बनाना शुरू कर दिया। साथ ही इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली कंपनी और कंप्यूटर ठीक करने वाले टेक्नीशियन को जानकारी दी।
दोपहर साढ़े 12 बजे इंटरनेट सेवा सुचारु हुई तो उसकी स्पीड इतनी कम थी कि कर्मचारियों को पर्चा बनाने में काफी परेशानी हुई। इससे निपटने के लिए कर्मचारियों ने कंप्यूटर के साथ मैनुअली पर्चा बनाना जारी रखा। सीएमएस डॉ. अनिल कुमार पुर्वानी ने बताया कि इंटरनेट सेवा प्रदाता की तकनीकी समस्या के कारण दिक्कत आई। मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए मैनुअली पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें