फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के दिव्यांग बच्चे बेहद प्रतिभाशाली : गोपाल कृष्ण

विज्ञापन
मथुरा। वृंदावन शोध संस्थान में आयोजित सेमिनार में मंचासीन विद्वान। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भारतीय संस्कृति और समाज में दिव्यांगजनों के योगदान को लेकर वृंदावन शोध संस्थान में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें विद्वानों ने शिरकत कर भारतीय संस्कृति में दिव्यांगों के योगदान पर चर्चा की। इस दौरान विशेष शिक्षक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने देश में दिव्यांग बच्चों को बेहद प्रतिभाशाली बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि पढ़ाई के नए तरीकों ने बच्चों के सामने नई राह खोल दी है।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद पुनर्वास संस्थान, भारतीय पुनर्वास परिषद, राष्ट्रीय बहु विकलांग व्यक्ति अधिकारिता संस्थान, सामुदायिक पुनर्वास केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार में जर्मनी, कोलंबिया, स्विटजरलैंड, रूस, अमेरिका, इंग्लैंड आदि विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इसका उद्घाटन स्वामी बीए परमाद्वेती महाराज (जर्मनी), अक्षलता दास (कोलंबिया), गोपाल कृष्ण अग्रवाल (मुंबई), मदन गोपाल (स्विटजरलैंड), वृंदावन चन्द्र (कोलंबिया), मंडली भद्र (जर्मनी) और हमदास अडगर (रूस) ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय दृष्टि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तकनीकी के जरिए दिव्यांगता के असर को कम किया जा सकता है। मुख्य अतिथि बीए परमादेती ने भारतीय संस्कृति को विशिष्ट बताया। उन्होंने कहा कि भारत में दिव्यांगों विभूतियों ने न केवल महान रचनात्मक कार्य किए हैं, बल्कि समाज को नई राह दिखाने का कार्य भी किया है। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दिव्यांग महिला अरुणिमा सिन्हा के लिए भी प्रस्तुति दी गई। इस सेमिनार में विशेष शिक्षकों अशोक कुमार द्विवेदी, जितेंद्र कुमार मिश्रा ने विषय पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन अनुपम गौतम व धन्यवाद ज्ञापन अशोक शर्मा ने किया। इस मौके पर जसविन्दर मलिक, राहुल मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश, रेनू रावत, शालू शर्मा, रेनू सिंह, पूनम देवी, सोमप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें