वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित जय सिंह घेर में राष्ट्रीय ब्रह्म कीर्ति रक्षक दल के तत्वावधान में चार अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता में बिहारीलाल वशिष्ठ ने बताया कि सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 11 बजे भगवान श्रीकृष्ण के पूजन-अर्चन के साथ किया जाएगा। पूजन में ब्रह्मकीर्ति रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व श्री राधा रमण मंदिर के सेवायत आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, भक्ति वेदांत मधुसूदन महाराज एवं राष्ट्रीय संरक्षक पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड व हरिद्वार से हजारों सनातनी भक्त प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन के समापन पर शाम 4 बजे एक 10 सूत्रीय संकल्प पत्र पारित किया जाएगा, जिसे भारत सरकार को भेजे जाने की घोषणा की गई। अप्रैल 2026 में वृंदावन से 101 वाहनों द्वारा सनातन यात्रा निकाली जाएगी, जो लाल चौक, कश्मीर तक जाएगी। यात्रा के समापन पर कश्मीर में भगवान श्रीकृष्ण की शंख एवं सुदर्शन चक्रधारी 51 फुट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित कर उसका पूजन किया जाएगा।
प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगेंद्र भारद्वाज, राष्ट्रीय संरक्षक पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी, श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिनेश फलाहारी, राजेश पाठक, अच्युतानंद, दीपक राघव, कुंज बिहारी दास आदि मौजूद रहे।संवाद