फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी के साथ मारपीट से कर्मचारियों में उबाल, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अंतरराज्यीय नए बस स्टैंड परिसर में प्राइवेट बस ले जाकर सवारी भरने पर टोकना स्टेशन प्रभारी को भारी पड़ गया। प्राइवेट बस संचालकों का साथ देते हुए यातायात पुलिसकर्मी ने स्टेशन प्रभारी से अभद्रता की और मारपीट तक कर डाली। इसकी भनक लगते ही रोडवेजकर्मियों में उबाल आ गया। बस अड्डे के सामने सड़क पर बस को लगाकर जाम लगा दिया। बाद में कोतवाली पुलिस ने समझाबुझाकर जाम को खुलवाया।
विज्ञापन

सोमवार को प्राइवेट बस चालक और हेल्पर रोडवेज के नए बस स्टैंड के अंदर बस घुसाकर सवारी भर रहे थे। बस स्टेशन के प्रभारी विजय कुमार ने प्राइवेट बस चालक से बस हटाने को कहा। इस पर प्राइवेट बस चालक और हेल्परों के साथ यातायात पुलिसकर्मी ने भी स्टेशन प्रभारी के साथ मारपीट कर डाली। इस पर रोडवेजकर्मियों ने रोड के बीचोंबीच बस खड़ी करके जाम लगा दिया और यातायात पुलिस और प्राइवेट बस चालकों के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। करीब 10 मिनट तक यह हंगामा हुआ।
कोतवाली पुलिस ने रोडवेजकर्मियों को शांत किया और यातायात पुलिसकर्मी और प्राइवेट बस चालकों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम खोला गया। रोडवेज बस स्टेशन प्रभारी विजय कुमार का कहना है कि यातायात सिपाही की शह पर प्राइवेट बस संचालक पनप रहे हैं। बस अड्डे के अंदर घुसकर सवारी भरने लगते हैं। एआरएम नरेश चंद गुप्ता को शिकायत लिखकर देंगे। उसके बाद कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की सरपरस्ती में बेखौफ डग्गामार वाहन संचालक
डग्गामारों को आतंक जनपद में बड़े स्तर पर है। यह क्यों नहीं रुक पा रहा, सोमवार को हुई बस अड्डे की घटना से साफ हो गया। मतलब की यातायात पुलिस की सरपरस्ती में यह डग्गामार पनप रहे हैं। नए बस अड्डे के सामने तो बेखौफ होकर यह डग्गामार सवारियां भरते ही हैं, वहीं गोवर्धन चौराहा, स्टेट बैंक चौराहा, कैंट रेलवे स्टेशन, कृष्णापुरी, जमुनापार, मंडी समिति चौराहा के अलावा जनपद के गोवर्धन, छाता, कोसीकलां, बलदेव, फरह, टाउनशिप, मगोर्रा, सौंख, मांट, नौहझील, टैंटीगांव आदि स्थलों पर इन डग्गामारों का खौफ है। इन पर कोई कार्रवाई न होने और यातायात पुलिस की सरपरस्ती मिलने से यह किसी से भी भिड़ने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई: मार्तंड
शिकायत आएगी तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। हर हाल में बस अड्डे के सामने से प्राइवेट बसें नहीं चलने दी जाएंगी।
- मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें