फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों ने ब्रज में फैला दिया अपना जाल

Fri, 09 Jan 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा में आतंकी हमले की आशंका को लेकर लगातार मिल रही गुप्त सूचनाएं और यहां के मंदिरों, रिफाइनरी आदि पर खतरे को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने ब्रज में अपना जाल फैला दिया है। ब्रज के प्रमुख मंदिरों तथा एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर दिल्ली और लखनऊ से आई गुप्तचर शाखा की टीम ने गुरुवार को सुरक्षा के इंतजाम की जांच कर नक्शा नजरी तैयार की।
विज्ञापन

पाकिस्तान के पेशावर में आतंकी हमले के बाद बुधवार को फ्रांस में भी बड़ी आतंकी घटना हुई।  गणतंत्र दिवस भी नजदीक है। मध्यप्रदेश के खंडवा की जिला जेल से छह आतंकी हाल ही में फरार हो चुके हैं। खुफिया एजेंसियों के अनुसार ऐसे में आतंकी हमले की संभावना बढ़ गई है। इसमें ब्रज के प्रमुख मंदिरों, रिफाइनरी तथा यमुना एक्सप्रेसवे पर खतरे की आशंका जताई गई है। मथुरा में रह रहे 80 बंगला देशी परिवारों, 21 म्यामांर तथा 56 तिब्बती परिवारों के डोजियर बनाकर मथुरा पुलिस द्वारा एटीएस व प्रदेश इंटेलीजेंस को भेजे जाने के बाद इंटेलीजेंस टीम ब्रज के मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी एकत्रित करने में जुट गई है।
सूत्रों के अनुसार गोपनीय टीम मेें कुछ लोग दिल्ली इंटेलीजेंस के भी थे और संयुक्त जांच की। इसमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान, वृंदावन तथा गोवर्धन व राधाकुंड में रह रहे विदेशी परिवारों व मंदिरों की सुरक्षा का आकलन किया। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में टीम के लोगों ने एक आश्रम में संदिग्ध लोगों के आने की जानकारी कुछ फोटोग्राफ दिखाकर ली । आश्रम के निकट ही एक चाय वाले से भी फोटो दिखाकर उनकी तहकीकात की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें