फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुख्यधारा से पिछड़े वर्ग को जोड़ना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चौमुहां। चौमुहां स्थित क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित शोभाराम शर्मा एवं आईएएस सलोनी गौतम ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर कारे बाबा ने गणमान्य नागरिकों के साथ ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद भारत माता के जयकारे लगाए गए। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा कि आजादी अधिकारों के साथ देश के प्रति जिम्मेदारियों का बोध कराती है। राष्ट्र निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने गरीब, दबे-कुचले और पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया। बीडीओ ने सरकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर सियाराम शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, पंडित राजाराम शर्मा, माधव, हरेंद्र सिंह, भूरी सैनी, एडीओ आइएसबी राकेश कर्दम, अख्तर खान, पंचायत सचिव सगीर अहमद, योगेश शर्मा, दिलीप शर्मा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें